Type Here to Get Search Results !

तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए भजन लिरिक्स | Teej Mata Gouri Mata Bhajan Lyrics

Teej Mata Gouri Mata Bhajan Lyrics


तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए भजन लिरिक्स


तीज माता गौरी माता मेरे घर आइए माता
भोले बाबा गणपत पुत्र साथ लाइए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के ।
माता पहला अरज मेरी सुन लिजिए
माता मांगों का टीका अमर किजिए ,
माता मांगो का सिन्दूर अमर किजिए ,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता दूसरा अरज मेरी सूने लिजिए,
माता लिलरा के बिन्दीया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के |
माता तीसरा अरज मेरी सुन लिजिए,
माता हांथो का कंगन अमर कीजिए,
माता हाथों का चुड़िया अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।
माता चौथा अरज मेरी सुन लीजिए,
माता पैरों का पायल अमर किजिए,
माता पैरों का विछुआ अमर किजिए,
माता विनंती करव दोनों कर जोड़ी के |
माता पाचवा, अरज मेरी सुन लिजिए
माता जीवन साथी अमर किजिए,
माता गोदी का बालक अमर किजिए,
माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के
माता छठा अरज मेरी लिजिए माता नईहर ससुर,
अमर कजिए माता विनती करव दोनो कर जोड़ी के।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
close button