Type Here to Get Search Results !

लिख देना ओ गणपति भाग्य हमारा भी भजन लिरिक्स | Likh Dena O Ganpati Bhaya Hamara Bhi Bhajan Lyrics

Likh Dena O Ganpati Bhaya Hamara Bhi Bhajan Lyrics


लिख देना ओ गणपति भाग्य हमारा भी भजन लिरिक्स


लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी,
जैसे सबको दिया सहारा देना,
साथ हमारा भी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

एक तो लिखना मात पिताजी,
एक तो लिखना मात पिताजी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
प्यारा सा भैया जी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

एक तो लिखना सास ससुरजी,
एक तो लिखना सास ससुरजी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
प्यारा सजनवा जी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

एक तो लिखना बेटा और बेटी,
एक तो लिखना बेटा और बेटी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
बेटे को नौकरिया भी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

चाहे जितनी लिखना उमरिया,
चाहे जितनी लिखना उमरिया,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
जाऊँ सुहागन ही,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

दूर रहूं मैं पाप दोष से,
दूर रहूं मैं पाप दोष से,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
ऐसी बुद्धि भी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।

लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी,
जैसे सबको दिया सहारा देना,
साथ हमारा भी,
लिख देना लिख देना ओ गणपति,
भाग्य हमारा भी ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
close button