Type Here to Get Search Results !

अवध में होली खेलें रघुवीरा भजन लिरिक्स | Avadh Mai Khele Raghuvira Bhajan Lyrics

Avadh Mai Khele Raghuvira Bhajan Lyrics


अवध में होली खेलें रघुवीरा भजन लिरिक्स


होली खेलें रघुवीरा, अवध में होली खेलें रघुवीरा……

संग में खेलें जानकी माता,
हनुमत भरत लखन सब भ्राता,
बीच खड़े रघुवीरा,
होली खेलें रघुवीरा,
अवध में होली खेलें रघुवीरा……

अपने दास पे रंग डाला रघुवर,
किरपा की पिचकारी भरकर,
कोयला बन जाये हीरा,
होली खेलें रघुवीरा,
अवध में होली खेलें रघुवीरा……

रंग केसरिया राम जी को भावे,
जनक दुलारी माँग सजावें,
हनुमत रंगें शरीरा,
होली खेलें रघुवीरा,
अवध में होली खेलें रघुवीरा……

ऐसा रंग तुलसी पे डाला,
राम चरित मानस रच डाला,
सबपे किरपा करो रघुवीरा,
होली खेलें रघुवीरा,
अवध में होली खेलें रघुवीरा……



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
close button