Type Here to Get Search Results !

दे दो वरदान सावित्री मैया भजन लिरिक्स | De Do Vardan Savitri Maiya Bhajan Lyrics

De Do Vardan Savitri Maiya Bhajan Lyrics


दे दो वरदान सावित्री मैया भजन लिरिक्स


दे दो वरदान सावित्री मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मईया
आई हूँ दर तेरे तुझको मनाने
लंबी उमर देना पति को हमारे
जोड़ी अमर रहे मेरी मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया
दे दो वरदान सावित्री मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मईया

ऐसा वरदान मैया मुझको तू देना
सुंदर परिवार मेरा प्यारा हो सजना
गोदी में खेले मैया छोटा ललना
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया
दे दो वरदान सावित्री मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया

पूजा की थाली मैया मैंने सजाई
फूल अक्षत रोली मोली लाई
चमके माथे पे बिंदिया हमेशा मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया
दे दो वरदान सावित्री मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया

हाथों मे रचे मेरे मेहदी हमेशा
चूड़ी से भरे रहे हाथ हमेशा
खन खन बाजे मैया मेरा कंगना
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया
दे दो वरदान सावित्री मैया
रहूँ सदा सुहागन मेरी मैया



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
close button