Type Here to Get Search Results !

पावन चरण तुम्हारे भजन लिरिक्स | Paawan Charan Tumhare Bhajan Lyrics

Paawan Charan Tumhare Bhajan Lyrics



पावन चरण तुम्हारे भजन लिरिक्स


पावन चरण तुम्हारे ओ मन मोहन चितचोर,
हमको भी पावन करदे ओ प्यारे नंद किशोर।।
सारे जगत का तू रखवाला,
मुरली मनोहर ओ नंदलाला,
तब तो तेरी पूजा होती है,चारो ओर,
हमको भी पवन करदे ओ प्यारे नंद किशोर।।
राजा हो या दीन भिखारी,
मिलती है सबको किरपा तुम्हारी,
एक भाव से देखे तू सबको नवल किशोर,
हमको भी पावन करदे ओ प्यारे नंद किशोर।।
दोष हमारे कान्हा चित न धरना,
मैं पतझड़ हूँ सावन करना,
राजेंद्र पे वर्षा दे तू किरपा माखन चोर,
हमको भी पावन करदे ओ प्यारे नंद किशोर।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
close button